उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, अहरौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कुदारन गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया. इस दौरान हादसे में घर में सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
इस हादसे में मृतकों की पहचान हो गई है. जिसमें 47 साल के राजाराम, 70 साल के सुखिया और 45 साल की चांदतारा की मौत हुई है. इसके अलावा 12 साल की सुहानी और 45 साल के सुनील शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है.
खबरों के अनुसार, ट्रक वाराणसी से सोनभ्रद की ओर जा रहा था. इसी दौरान इस ट्रक का टायर फट गया और ये हादसा हुआ. इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस का भी बयान सामने आया है.
घटना होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अहरौरा पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से क्रेन के जरिए ट्रक को हटाया गया. ट्रक के नीचे लोग दबे हुए थे जिन्हें तुरंत बाहर निकाला गया.
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
10 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
12 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
12 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
15 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
15 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
16 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
18 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines