Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक युवक ने पत्नी के जुल्मों से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। युवक ने जहर खाकर सुसाइड किया है। इस मामले में मृतक के भाई ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा- मेरी अस्थियां गंगा में तब प्रवाहित करना…जब मेरी पत्नी और उसके परिवार को सजा मिल जाए।
पुलिस ने नहीं की सुनवाई
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बड़े राहुल त्यागी ने बताया कि वह परिवार के साथ कृष्णापुरी में रहते हैं। उनके छोटे भाई मोहित त्यागी की 10 दिसंबर 2020 में संभल की प्रियंका त्यागी से दूसरी शादी हुई है। इस शादी के बाद प्रियंका ने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि प्रियंका शादी के बाद से ही उसे और परिवार को परेशान करने लगी। प्रियंका ने मोहित के बेटे को भी मारने का भी प्रयास किया, लेकिन वह बच गया। इस बीच प्रियंका घर से पैसे चोरी करने लगी। वह घर से 12 से 15 लाख रुपये कीमत का सोना और लॉकर में रखा सारा कैश लेकर अपने भाई के साथ चली गई। राहुल का आरोप है कि इसके बाद प्रियंका, उसका भाई और मामा पूरे परिवार को दहेज के केस में फंसाने की धमकी देने लगे। 10 नवंबर 2024 को उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
15 अप्रैल को मोहित ने दी जान
राहुल का कहना है कि 15 अप्रैल को संभल के एचोडा थाना से एक पुलिसकर्मी का फोन मोहित के पास आया था। पुलिसकर्मी ने बताया कि आपकी पत्नी ने लिखित में शिकायत दी है। इस सूचना से मोहित तनाव में आ गया और सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। राहुल ने बताया कि मोहित नोएडा स्थित एक आईटी कंपनी में इंजीनियर था। इस मामले में मोदीनगर पुलिस ने राहुल की शिकायत पर पत्नी प्रियंका त्यागी, प्रियंका के भाई पुनीत त्यागी, भाभी नीतू त्यागी, मामा अनिल त्यागी और विशेष त्यागी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
घरवालों से आखिरी इच्छा की जाहिर
मोहित ने सुसाइड नोट में लिखा कि जब तक प्रियंका और उसका साथ देने वाले सभी गुनहगारों को कड़ी सजा नहीं हो जाती तब तक मेरी अस्थियों को गंगा में विसर्जित नहीं करना ये मेरी मेरे घरवालों से आखिरी इच्छा है।महिला आयोग , पुलिस प्रशासन, योगी आदित्य नाथ जी जो हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री है और हमारे देश की न्याय पालिका से हाथ जोड़ कर मेरी आखिरी इच्छा है किसी भी दोषी को बख्शा ना जाये, तभी मेरी आत्मा को शांति मिलेगी।।
मुख्यमंत्री योगी से किया अनुरोध
उन्होंने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आपसे एक अनुरोध और है आज हमारे समाज में जिस तरह से लड़की और लड़की के घरवालों ने लड़कों को परेशान करके झूठे मुकदमे में फंसाने का बिजनेस बना लिया है। कोई ऐसा कानून भी आपको पास करना चाहिए जिसमें ऐसी लड़की और उसको घरवालों को कड़ी सजा हो जिससे ऐसी साजिश करने वाली लड़की और उसके घरवाले ऐसा करने से पहले एक बार जरूर सोचें।
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 hr agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
18 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
19 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
21 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
23 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines