Triple Talaq case Woman donate kidney to brother husband Gives Triple Talaq: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से चौंकाने वाला सामने आया है। एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके पीछे वजह थी कि उसने अपने बीमार भाई को किडनी दान कर दी, जो जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा था। इसलिए बहन ने भाई को नया किडनी देकर उसकी जान बचाई, लेकिन पति को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उसने सऊदी अरब से ही फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया।
महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
महिला गोंडा जिले के बैरियाही गांव में रहती है और उसका पति सऊदी अरब में काम करता है। जब उसने भाई को किडनी दान करने की खबर दी तो उसने उसे तीन तलाक दे दिया। महिला ने इस बारे में सपने में भी नहीं सोचा था कि भाई की जिदंगी बचाने पर उसे यह दिन देखना पड़ेगा। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 2019 में तीन तलाक को अवैध करार देने के लिए संसद से कानून पारित हुआ था और इसे असंवैधानिक घोषित कर दिया गया था।
2019 मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत तीन तलाक असंवैधानिक है। इस अधिनियम के तहत अगर किसी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत दोषी व्यक्ति को जेल की सजा भी सुनाई जा सकती है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि तीन तलाक के मामलो में अग्रिम जमानत देने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन अदालत जमानत देने से पहले पीड़ित महिला की भी शिकायत सुने।
ये भी पढ़ें: नेशनल और स्टेट बॉक्सर बन गए लुटेरे! दिल्ली पुलिस का ड्राइवर भी लूटपाट में शामिल
ये भी पढ़ें: पत्नी को 18 बार मारे चाकू, दिव्यांग बेटा नहीं सुन पाया चीखें; फिजियोथेरेपिस्ट ने मर्डर की कहानी
ये भी पढ़ें: UP News : बिना नहाए आए 5 बच्चों को प्रिंसिपल ने दी सजा, थर-थर कांपने लगे मासूम
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
39 mins agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 hr agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
2 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
6 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
16 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines