ग्रेटर नोएडा में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट, 4 लोग बुरी तरह झुलसे
Edited By Amit Kasana

घटनास्थल की तस्वीर
Edited By Amit Kasana

घटनास्थल की तस्वीर
ग्रेटर नोएडा: दादरी इलाके में एक ट्रांसफार्मर में सोमवार को तेज ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां से गुजर रहे चार लोग उसकी चपेट में आ गए। चारों बुरी तरीके से झुलस गए। चारों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक तेज धमाके की आवाज से कुछ देर के लिए मौक पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालत को काबू किया। पुलिस के अनुसार यह घटना दादरी के दौलत राम मार्केट की है।
अचानक बर्फ फैक्ट्री के सामने रखा ट्रांसफार्मर फट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे जाहिद, आमिर, रंजीत और असादुदीन शेख झुलस गए। तेज धमाके की आवाज से लोग डर गए थे। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर का तेल काफी दिनों से रिस रहा था। शाम 4 बजे के आसपास तेल बहुत ज्यादा गर्म हो गया और ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: