80KM रफ्तार, ट्रेन 2 टुकड़ों में बंटी, यात्रियों में मची चीख पुकार; जानें कब-कहां हुआ हादसा?

UP Bijnor Train Accident: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज किसान एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। हालांकि घटनाक्रम में कोई पैसेंजर हताहत नहीं हुआ, लेकिन यात्रियों में दहशत का माहौल है और आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

Kisan Express Coupling Broke

Kisan Express Coupling Broke

Bijnor Kisan Express Accident: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बच गया। सुबह करीब 4 बजे किसान एक्सप्रेस 2 हिस्सों में बंट गई। इंजन 10 से ज्यादा बोगियां लेकर आगे निकल गया और बाकी के 5 से ज्यादा कोच छूट गए। हादसा कपलिंग टूटने से हुआ और अचानक झटके लगने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी, लेकिन अचानक कपलिंग टूट गए। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन पैसेंजरों ने आक्रोश देखने को मिला। उनका कहना है कि अगर ट्रेन हादसा हो जाता। ट्रेन पटरी से उतर जाती या पलट जाती और किसी की मौत हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता?

विज्ञापन

विज्ञापन

आधी ट्रेन 4 किलोमीटर आगे निकल चुकी थी

बता दें कि किसान एक्सप्रेस (13307) झारखंड के धनबाद से पंजाब के फिरोजपुर रूट पर थी, लेकिन मुरादाबाद से निकलते ही स्योहारा और धामपुर स्टेशन के बीच हादसा हो गया। चकरामल गांव के पास ट्रेन के कपलिंग टूट गए और वे छिटक कर पटरियों से दूर जा गिरे। S3 और S4 कोच को जोड़ने वाले कपलिंग टूटे हैं।

हादसे का पता तब चला, जब पैसेंजरों में चीख पुकार मच गई और आखिरी बोगी में बैठै गार्ड ने झांककर देखा। इंजन और बोगियां लेकर ड्राइवर करीब 4 किलोमीटर आगे जा चुका था और उसे हादसे का पता तब चला, जब वह अपने गार्ड से बात नहीं कर पाया। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, GRP, SP पूर्वी धर्म सिंह और पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दिए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा टेक्निकल फॉल्ट के कारण हुआ। ट्रेन में ज्यादातर पैसेंजर पुलिस भर्ती परीक्षा के कैंडिडेट थे, जिन्हें पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने बसों का इंतजाम करके एग्जाम सेंटर तक पहुंचाया। वहीं रेलवे अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं कि कपलिंग आखिर टूटे कैसे? ट्रेन में कुल 22 कोच थे। इनमें से 8 कोच कपलिंग टूटने से पीछे रह गए थे। हालांकि कपलिंग जोड़कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया, लेकिन हादसे ने रेलवे को चिंता में जरूर डाल दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ