Fire Breaks Out in New Delhi-Darbhanga Express Train, इटावा: पूर्वांचल के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक छठ पूजा से पहले बुधवार को एक रेल हादसे की खबर आई है। उत्तर प्रदेश के इटावा में नई दिल्ली से दरभंगा जा रही एक ट्रेन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सवार क्षमता से लगभग दोगुणा से भी ज्यादा यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद चंद लम्हों में ही ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई। उधर, उल्लेखनीय पहलू है कि बीते दिन दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार सुबह बिहार के गोरौल में ट्रेन नंबर 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल की स्लीपर बोगी में भी आग लग गई थी।
गुरुवार शाम 5 बजकर 10 मिनट पर इटावा के नजदीक की है घटना
घटना शाम 5 बजकर करीब 10 मिनट पर इटावा जिले से गुजरते नई दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर घटी है। इस बारे में इटावा के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट पूरण मल मीणा ने बताया कि नई दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस के एस-4 स्लीपर कोच में आज शाम को अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में ट्रेन कोइटावा रेलवे स्टेशन से पहले रोका गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सवार यात्री अपनी जान बचाने के लिए कूदकर ट्रैक पर आकर खड़े हो गए। उधर, रेलवे के प्रशासनिक अफसरों और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) लगभग आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
ब्रेक शू चिपक जाने से हुआ हादसा
स्टेशन सुपरिंटेंडेंट पूरण मल मीणा ने बताया कि लगभग 40 मिनट की देरी के बाद 5 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन को आगे इसके गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया। उनके अनुसार दुर्घटना की शिकार ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि पहिये में ब्रेक शू चिपक जाने के कारण अचानक धुआं उठने लग गया। इसके बाद जैसे ही ट्रेन को रोकने की जुगत लगाई गई, देखते ही देखते पूरी बोगी आग की लपटों में घिर गई।
यह भी पढ़ें: Chhath के लिए बिहार जा रहे 60 यात्री, बीच सड़क बस धू-धू कर जली, Video में देखें कैसे बची जान?
तीन दिन पहले अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल हुई थी हादसे का शिकार
उधर, इससे तीन दिन पहले रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बिहार के गोरौल में अहमदाबाद से चलकर दरभंगा आने वाली ट्रेन नंबर 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल में भी आग लग गई थी। रेलवे के मुताबिक ट्रेन के कोच नंबर एस-5 में ब्रेक से अचानक आग की लपटें उठने लग गई तो नजर पड़ते ही ड्यूटी पर तैनात एसएम ने वाकी-टाकी पर ट्रेन के चालक और गार्ड को जानकारी दी तो तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन को पूरी सूझ-बूझ के साथ रोका गया। इसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, यात्री नीचे कूदना शुरू हो गए। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि छठ के मौके पर घर लौट रहे और मुजफ्फरपुर तक यात्रा करने वाले देवरिया, साहेबगंज, मीनापुर, पारू तक के यात्रियों को इससे उतरकर ऑटो से आगे जाना पड़ा। करीब 45 मिनट तक ट्रेन गोरौल स्टेशन से थोड़ी दूर उत्तर 23 और 22 नंबर रेलवे गुमटी के बीच रुकी रही, जिसके चलते जाम भी लग गया था।
संबंधित खबरें
PM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 hr agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
3 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
6 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
16 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines