हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

आगरा में TV ने ली नवविवाहित दंपति की जान, मूवी देख रहे थे दोनों अचानक हो गया ब्लास्ट

विज्ञापन
Television Blast Newly Married Couple Died

Agra Television Blast Newly Married Couple Died: उत्तर प्रदेश के आगरा में टेलीविजन ने एक नवविवाहित दंपति की जान ले ली। दोनों रात को बैठे मूवी देख रहे थे कि अचानक ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाका हुआ, जिसके कारण पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। परिजनों दोनों को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना 4 अक्टूबर की रात की है और 5 अक्टूबर को दोनों की मौत भी हो गई थी, लेकिन इस घटना की चर्चा पूरे आगरा हो रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो टीवी फट गया।

यह भी पढ़ें: सूरत में लव जेहाद; हिन्दू लड़की को प्यार में फंसा इस्लाम कबूल कराया, प्रेग्नेंट कर छोड़ा, दूसरी पर थी नजर

चिंगारी निकली और धमाके के साथ आग लग गई

मिली जानकारी के अनुसार, आगरा के फतेहपुर सीकरी में 26 वर्षीय टीकम सिंह और उनकी पत्नी 22 वर्षीय मिथिलेश बैठकर मूवी देख रहे थे। अचानक टेलीविजन से एक चिंगारी निकली। इससे पहले की टीकम कुछ कर पाता, जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर परिजन दौड़े गए। टीकम का छोटा भाई और मोहल्ले वाले मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर आग बुझाई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां 5 अक्टूबर को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Viral Video: कोबरा को बचाने के लिए हौद में कूदा युवक, 3 बार डसा, वेंटिलेटर पर लड़ रहा जिंदगी की जंग

पिता की मौत, दिव्यांग मां ने पाला, पल में छोड़ गया

बताया जा रहा है कि मोहल्ला मुड़िया खेड़ा के रहने वाले टीकम की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। उसके पिता राजमिस्त्री चंदन सिंह की 16 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद टीकम की दिव्यांग मां ने कड़ी मेहनत करके टीकम और उसके छोटे भाई निशु को अकेले पाला। हाल ही में दोनों भाइयों की सगी बहनों के साथ शादी हुई थी कि हादसे ने नई-नई शादीशुदा जिंदगी की खुशियों को मातम में बदल दिया। अक्टूबर 2022 में भी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में TV फटने से एक शख्स की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘पति जिंदा होकर भी जिंदा नहीं’…तो क्या पत्नी बेच सकती है संपत्ति? पढ़ें हाई कोर्ट की टिप्पणी

TV ब्लास्ट होने के आखिर क्या कारण रहे होंगे?

आखिर अचानक टेलीविजन ब्लास्ट कैसे हो गया? इसको लेकर लोग चर्चा करते नजर आए। मशीनों का काम करने वाले कहते हैं कि अचानक से वोल्टेज बढ़ा होगा, इसलिए टेलीविजन फट गया। वायरिंग गलत तरीके से होने की वजह से भी हादसा हो सकता है। ज्यादा गरम होने से भी मशीनों के फटने का डर रहता है। कई बार सस्ता और लोकल ब्रांड का टेलीविजन या अन्य मशीन खरीदना महंगा पड़ सकता है। इसलिए गारंटी देने वाली कंपनियों के ही प्रोडक्ट खरीदने चाहिएं और पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola