Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बारिश के बाद पानी से भरे एक गड्ढे में डूबकर तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। तीनों चचेरे भाई थे। हादसे के बाद बच्चों के परिवारों में हाहाकार मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को गड्ढे से बरामद किया है।
मिट्टी खुदाई से हो गए हैं गहरे गड्ढे
जानकारी के मुताबिक मामला पीलीभीत के कैंचू गांव का है। यहां एक बड़ा ईंट भट्ठा है। मिट्टी खुदई के कारण यहां बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बताया सोमवार रात को यहां काफी बारिश हुई थी। बारिश के कारण गहरे गड्ढों में पानी भर गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी में नहाने के लिए गांव निवासी मुस्तकीम (14) पुत्र भूरा, अयान (8) पुत्र नाजिम, रानू (10) पुत्र छोटन और रानू का भाई शानू नहाने के लिए चले गए।
चार बच्चे गए थे गड्ढों में नहाने
स्थानीय लोगों ने कहा है कि चारों बच्चे नहाने के दौरान गहने पानी में उतर गए। देखते ही देखते चारों डूबने लगे। बताया गया है कि शानू किसी तरह से गड्ढे से बाहर निकल आया। इसके बाद उसने शोर मचाया। जानकारी पर परिवार वाले भी पहुंच गए। उन्होंने आनन-फानन में तीनों बच्चों को बाहर निकाला।
एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम
इसके बाद परिवार वाले तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि बताया गया है कि बच्चों के परिवार वालों ने कोई शिकायत नहीं की है। एक साथ तीन बच्चों की मौत पर गांव में मातम पसर गया है।
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 hr agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
3 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
4 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
9 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
9 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines