Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी लोग महावन से वृंदावन के लिए ईको गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। तभी राया क्षेत्र में कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक हादसा राया थाना क्षेत्र के पिलुखनी गांव के पास हुआ। हादसे में मरने वालों की पहचान अंकित, योगेश निवासी रीड़ा मोहल्ला (बल्देव), अचल और आकाश निवासी अघाई गांव के रूप में हुई है। उनके साथ एक परिचित रॉकी भी था। सभी लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए वृंदावन जा रहे थे।
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1661250006517698561
इन चारों की हो गई मौके पर मौत
बताया गया है कि सभी लोग ईको कार में सवार थे। जैसे ही वे राया थाना क्षेत्र के गांव पिलुखनी के पास पहुंचे, वैसे ही गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क के किनारे एक पेड़ में जा घुसी। हादसे में अंकित, योगेश, अचल और आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रॉकी गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
उधर हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट में कहा गया है कि सीएम योगी ने मथुरा में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों की आत्मा शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
3 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
4 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
6 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
8 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
13 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
13 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines