Traffic Rules: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) की ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर एक सख्त कार्रवाई की है। माता-पिता को जवाबदेह ठहराते हुए कम उम्र में बच्चों को गाड़ी देने के आरोप में पुलिस ने 47 अभिभावकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गाजियाबाद पुलिस ने इसके लिए सोमवार को 20 टीमों का गठन किया। इन टीमों को जिले के स्कूलों, मुख्य सड़कों और हिंडन एलिवेटेड रोड जैसी जगहों पर तैनात किया। बताया गया है कि इन्हीं इलाकों से सबसे ज्यादा स्टंट की सूचना मिलती है। नाबालिगों को कार और दोपहिया (Traffic Rules) चलाते हुए पकड़ा जाता है।
25 हजार का जुर्माना और 3 साल की जेल
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार को कई वाहनों को जब्त किया। इसके साथ ही 25 नाबालिगों के माता-पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 (दूसरों के जीवन को खतरे में डालना) और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमें में 25,000 रुपये और तीन साल तक की सजा का प्रावधान है।
और पढ़िए –Delhi News: इन तीन मार्गों का सौन्दर्यकरण करवाएगी केजरीवाल सरकार, 17.5 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर
अधिकारियों ने बताया कि 3 फरवरी से शुरू हुई कार्रवाई के बाद से अब तक 47 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। ये सभी मुकदमे कम उम्र के बच्चों द्वारा ड्राइविंग पर उनके माता-पिता के खिलाफ हैं।
इतने युवकों को बिना लाइसेंस के पकड़ा
गाजियाबाद के एडीसीपी (ट्रैफिक) रामानंद कुशवाहा ने मीडिया को बताया कि वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान हमने पाया कि करीब 70% बच्चे बाइक से स्कूल या कॉलेज जाते हैं। चेकिंग में 18 साल से ऊपर के 97 युवकों को भी पकड़ा गया, जिनके पास लाइसेंस नहीं था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर मामले कवि नगर, साहिबाबाद और कोतवाली थानों में दर्ज किए गए हैं। नंदग्राम, विजय नगर और टीला मोड़ थानों में चार-चार और लोनी, मोदीनगर और इंदिरापुरम थानों में तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं कौशांबी, मधुबन बापूधाम थाने में दो और मसूरी में एक मामला दर्ज कराया गया है।
स्टंट के वीडियो आते हैं सामने
अधिकारी की ओर से कहा गया है कि हादसों के बाद अक्सर देखा जाता है कि या तो वाहन को नाबालिग चला रहा था, या फिर वाहन से स्टंट किया जा रहा था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर नाबालिगों द्वारा वाहनों से स्टंट किए जाने के वीडियो सामने आते हैं।
और पढ़िए –एनसीआर में कई जगह लगा जाम, सड़कों पर रेंगते दिखाई पड़े वाहन
बताया गया है कि पिछले साल सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से बाइक गिरने से दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनमें से एक निजी स्कूल में कक्षा 7 और दूसरा 10वीं का छात्र थे। दोनों फ्लाईओवर पर स्टंट कर रहे थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
3 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
6 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
14 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
17 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
18 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines