Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा के मामूरा से सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर तक लगने वाला जल्द ही खत्म होने वाला है। नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के कई बार सर्वे करने के बाद इस रूट पर मॉडल मोबिलिटी कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई है। कॉरिडोर की योजना के तहत जाम में कमी लाने, सड़क सुरक्षा और सौंदर्यीकरण से जुड़े काम होने हैं। बताया जा रहा है कि इस कॉरिडोर के बनने से इस रूट पर पीक आवर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल जाएगी। अथॉरिटी के मुताबिक, इस रूट से प्रतिदिन करीब 2 लाख वाहन गुजरते हैं। अथॉरिटी के इस कदम से 200000 लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाएगी।
टेंडर जारी, छह माह में दौड़ेंगे वाहन
नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से लगे हुए सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से मामूरा तक ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है। अथॉरिटी ने कई निरीक्षण और सर्वे के बाद मॉडल मोबिलिटी कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई है। सीईओ डॉक्टर लोकेश एम के आदेश पर कॉरीडोर का काम शुरू कराने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस काम पर 7 करोड़ 72 लाख 12 हजार रुपए का खर्च आएगा। टेंडर में एजेंसी का चयन होने के बाद उसे छह महीने में काम पूरा करना होगा। अथॉरिटी अधिकारी का कहना है कि इस कॉरिडोर जल्द से जल्द बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके बनने से इस रूट पर लगने वाला ट्रैफिक जाम लगभग खत्म की हो जाएगा।
ट्रैफिक जाम इस रूट की बड़ी समस्या
सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से मामूरा तक लगभग 2.9 किलोमीटर लंबी सड़क बनी हुई है। इस सड़क पर आने-जाने वाले दोनों रास्तों पर सुबह-शाम लंबा जाम लग जाता है। रोड नंबर-6 पर सेक्टर-62-71 के बीच ट्रैफिक जाम बहुत बड़ी समस्या है। ट्रैफिक जाम की शुरुआत सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर से होती है। यहां पर लगने वाले जाम में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहन भी यहां फंस जाते हैं। इसके बाद मामूरा में ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी हो जाती है।दूसरी ओर सेक्टर-59 के सामने से ही मॉडल टाउन गोलचक्कर की ओर आने वाला ट्रैफिक फंसने लगता है। इन जगहों पर जाम लगने का कारण सड़क की चौड़ाई कम होना और अतिक्रमण सबसे बड़ी वजह है।
ट्रैफिक को भी बांटने की कोशिश
इस योजना के अनुसार रोड इंजीनियरिंग के माध्यम से लंबी दूरी और कम दूरी वाले ट्रैफिक को भी बांटने की कोशिश की जाएगी। इससे कम दूरी वाला ट्रैफिक सर्विस रोड से निकाला जाएगा, जिससे मेन रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा। ऐसे में जो वाहन कम दूरी के होंगे वह मेन सड़क पर जाने के बजाय बाएं सर्विस रोड से आसानी से गुजरेंगे।
गोल चक्कर को करेंगे छोटा
नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर का आकार छोटा किया जाएगा। इसके बाद यहां आगे कोने पर बना सार्वजनिक शौचालय को यहां से हटा दिया जाएगा, जिसका काम शुरू कर दिया गया है। इसके पास ही छिजारसी की तरफ जाने वाली सड़क किनारे ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड बनाया जाएगा। जिसके बाद यह रोड आने-जाने वाले वाहनों के लिए फ्री हो जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
15 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
18 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
20 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
21 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
21 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
23 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines