Traffic diversion in Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद खास है। यहां 21 से लेकर 25 सितंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन को देखते हुए प्रशासन की ओर से एडवाइजरी को जारी की गई है। ऐसे में आप अगर घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपको इसके बारे में जानकारी होनी जरूरी है। नहीं तो सड़कों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए रूट डायवर्जन को लेकर पता होना जरूरी है।
ये फैसला 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को देखते हुए लिया गया है। 22 से लेकर 24 सितंबर तक नोएडा में मोटो जीपी रेस भी आयोजित की गई है। जिसको देखते हुए ही ये एडवाइजरी जारी की गई है। सबसे पहले बता दें कि यहां दिल्ली बॉर्डर से भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहन को आवाजाही 5 दिन के लिए रोकी गई है। इसके साथ ही बीआईसी के लिए बॉटनिकल गार्डन के साथ ही सेक्टर 148, डेल्टा-1 और डिपो ग्रेटर नोएडा से शटल बस सेवा को प्रारंभ किया जा रहा है।
वहीं, दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर ग्रेटर नोएडा, लखनऊ, मथुरा, आगरा की ओर जाने वाले नॉन-कमर्शियल वाहन दिल्ली में इटरनल वे का यूज करके एनएच-91, 24, 9 से होते हुए जा सकेंगे। इसके साथ ही बता दें कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर जाने वाले नॉन कमर्शियल वाहन अलीगढ़, टप्पल से होते हुए बुलंदशहर और मथुरा से होते हुए दिल्ली जा सकेंगे।
ऐसे जा सकेंगे मेरठ की ओर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ के लिए नॉन कमर्शियल वाहन किसान चौक से तिगरी और पर्थला से छिजारसी के रास्ते से एनएच-24 का रुख कर सकते हैं। वहीं, ग्रेटर नोएडा, नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली और गाजियाबाद के लिए नॉन कमर्शियल वाहन ग्रेटर नोएडा के पश्चिमी रास्तों के जरिए किसान चौक, तिगरी, साहबेरी, पर्थला, छिजारसी से होते हुए निकल सकते हैं। उधर, फेज-2 क्षेत्र से दिल्ली जाने वाले नॉन कमर्शियल वाहन डीएससी रोड से होते हुए न्यू अशोक नगर, झुंडपुरा, सोरखा, पर्थला, छिजारसी, माडल टाउन होकर अपनी दूरी तय कर सकेंगे।
बसों के लिए ये रहेगा रूट
जो यात्री बसें सिटी सेंटर, सेक्टर-37, बॉटनिकल गार्डन से परीचौक जाती हैं, उनके लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। ये बसें सेक्टर 44 गोलचक्कर से एल्डिको चौक सेक्टर 93, एनएसईजेड, सूरजपुर, अल्फा कमर्शियल गोलचक्कर से डिपो गोलचक्कर से होते हुए रामलीला पार्क में जा सकेंगी।
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
13 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
18 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
20 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
20 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines