उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसके कारण चार महिलाओं और 10 वर्षीय बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, हादसा पिहानी मार्ग पर कोल्हाघाट पुल के पास हुआ. धनतेरस से ठीक पहले हुई इस घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित पिसावां थाना क्षेत्र के बरीगावां गांव के निवासी थे. वे पड़ोसी जिले हरदोई के रायपुर मठिया में एक बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे.
महोली के पुलिस क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि हिम्मतनगर के कोल्हाघाट पुल के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी. इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए. मृतकों में बरीगांवा निवासी काजल (10), सुशीला (50), रूबी (22) और सुनीता (40) शामिल हैं. पांचवें मृतक की पहचान 58 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है.
सीओ चौबे ने बताया कि स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल सात लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत वाले मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मौके से फरार हुए ट्रक चालक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये.
मुख्यमंत्री ने घायलों को 50-50 हजार रुपये और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
9 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
10 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
11 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
15 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines