उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के किसानों को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक रिपोर्ट में बताया कि राज्य में ट्रैक्टरों की संख्या में 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जहां राज्य में ट्रैक्टरों की संख्या 2016-17 में 88,000 थी, अब वह बढ़कर 2024-25 में 1,42,200 हो गई है। इसको लेकर राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दावा किया कि प्रदेश में किसानों की आय और आर्थिक स्थिति में सुधार की वजह से ट्रैक्टरों की संख्या में वृद्धि हुई है।
इस तरह बढ़ा ट्रैक्टर का इस्तेमाल
योगी सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के किसान अब ट्रैक्टर का इस्तेमाल सिर्फ जुताई के लिए ही नहीं करते हैं। अब वह ट्रैक्टर से जमीन को समतल भी करते हैं। साथ ही ट्रैक्टर के साथ पावर स्प्रेयर को जोड़कर खेतों में उर्वरकों और कीटनाशकों का छिड़काव किया जाता है। इसके साथ ही खेत में मेड़ बनाने, बीज बोने, आलू बोने और खोदने में भी इस्तेमाल होता है। इसके अलावा ट्रैक्टर से खेतों में बचने वाली पराली का भी प्रबंधन किया जाता है।
कृषि उपकरणों पर 50% की सब्सिडी
इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ट्रैक्टरों से चलने वाले सभी कृषि उपकरणों पर करीब 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। इन सभी कृषि उपकरणों की वजह से खेती में श्रम की लागत कम होती है। साथ ही इनकी मदद से खेत की तैयारी, बुवाई, कटाई और थ्रेसिंग जैसे काम भी बहुत आसान हो जाते हैं। इसलिए उम्मीद है कि आने वाले समय में किसानों की आय और ट्रैक्टरों की संख्या दोनों में भारी वृद्धि होगी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता किसानों का विकास है।
यह भी पढ़ें: खंडवा के कब्रिस्तान में 3 महिलाओं की कब्र से छेड़छाड़, CCTV फुटेज को खंगाल रही पुलिस
क्या देश में भी बढ़ी ट्रैक्टरों की बिक्री?
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ट्रैक्टरों की बिक्री में इसी तरह की वृद्धि देखी गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 10 लाख ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री होने की उम्मीद है। इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 में 939,713 ट्रैक्टर बेचे गए थे।
संबंधित खबरें
केरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
6 hrs agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
11 hrs agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
11 hrs agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
13 hrs agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
16 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
1 day agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
1 day agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
1 day agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines