---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में मिला किसानों की समृद्धि का संकेत, 8 साल में 62% से बढ़ी ट्रैक्टरों की बिक्री

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में एक आंकड़ा जारी करते हुए राज्य के किसानों की समृद्धि का संकेत दिया है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य में ट्रैक्टरों की संख्या में 62% की वृद्धि हुई है। चलिए देखते हैं कि सरकार के आंकड़े क्या कहते हैं।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के किसानों को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक रिपोर्ट में बताया कि राज्य में ट्रैक्टरों की संख्या में 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जहां राज्य में ट्रैक्टरों की संख्या 2016-17 में 88,000 थी, अब वह बढ़कर 2024-25 में 1,42,200 हो गई है। इसको लेकर राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दावा किया कि प्रदेश में किसानों की आय और आर्थिक स्थिति में सुधार की वजह से ट्रैक्टरों की संख्या में वृद्धि हुई है।

इस तरह बढ़ा ट्रैक्टर का इस्तेमाल

योगी सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के किसान अब ट्रैक्टर का इस्तेमाल सिर्फ जुताई के लिए ही नहीं करते हैं। अब वह ट्रैक्टर से जमीन को समतल भी करते हैं। साथ ही ट्रैक्टर के साथ पावर स्प्रेयर को जोड़कर खेतों में उर्वरकों और कीटनाशकों का छिड़काव किया जाता है। इसके साथ ही खेत में मेड़ बनाने, बीज बोने, आलू बोने और खोदने में भी इस्तेमाल होता है। इसके अलावा ट्रैक्टर से खेतों में बचने वाली पराली का भी प्रबंधन किया जाता है।

---विज्ञापन---

कृषि उपकरणों पर 50% की सब्सिडी

इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ट्रैक्टरों से चलने वाले सभी कृषि उपकरणों पर करीब 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। इन सभी कृषि उपकरणों की वजह से खेती में श्रम की लागत कम होती है। साथ ही इनकी मदद से खेत की तैयारी, बुवाई, कटाई और थ्रेसिंग जैसे काम भी बहुत आसान हो जाते हैं। इसलिए उम्मीद है कि आने वाले समय में किसानों की आय और ट्रैक्टरों की संख्या दोनों में भारी वृद्धि होगी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता किसानों का विकास है।

यह भी पढ़ें: खंडवा के कब्रिस्तान में 3 महिलाओं की कब्र से छेड़छाड़, CCTV फुटेज को खंगाल रही पुलिस

---विज्ञापन---

क्या देश में भी बढ़ी ट्रैक्टरों की बिक्री?

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ट्रैक्टरों की बिक्री में इसी तरह की वृद्धि देखी गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 10 लाख ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री होने की उम्मीद है। इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 में 939,713 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

First published on: May 22, 2025 02:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola