Tomato Update: देशभर में टमाटर चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी कीमत तो कभी सब्जी की दुकान पर बाउंसर्स खड़े करने की खबरों के कारण टमाटर आम आदमी की जुबान से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाया हुआ है। ताजा मामला यूपी के फतेहपुर से सामने आया है। यहां दो दुकानों से 26 किलो टमाटर चोरी हो गए हैं। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है।
आग की तरह फैली टमाटर चोरी की खबर
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जिले के एक बाजार में रामजी और नईम खां की दुकानों में चोरी हो गई। अगली सुबह जब दोनों ने जब अपनी-अपनी दुकानें खोलीं तो पाया कि अंदर रखे टमाटर, अदरक और मिर्च गायब थे। जैसे ही खबर बाजार में फैली, वैसे ही लोगों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया केस, दो गिरफ्तार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पाया कि दोनों दुकानों से कुल 26 किलो टमाटर, 25 किलो मिर्च और 8 किलो अदरक चोरी हुआ है। हालांकि एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चोरी के शक में दो लोग कामता प्रसाद और मोहम्मद इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट में ये लिखा
टमाटर चोरी का ये मामला अखबारों में प्रकाशित हुआ। इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने ट्विटर हैंडलर से ट्वीट किया। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रदेश पुलिस पर तंज कसते हुए लिखा कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का नाम बदलकर ‘स्पेशल टोमेटो फोर्स’ करने का सुझाव दिया।
वाराणसी में टमाटर की सुरक्षा में बाउंसर!
बता दें कि पिछले दिनों वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में एक सब्जी की दुकान पर बाउंसर खड़े करके टमाटरों की सुरक्षा करने की खबर सामने आई थी। हालांकि जांच के बाद पता चला था कि सब्जी बेचते हुए दिखाई देने वाला शख्स सपा का कार्यकर्ता था। पुलिस ने बाद में असली सब्जी विक्रेता और उसके बेटे को थाने पर बैठाया था।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
22 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
23 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines