हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Tomato Rate: यूपी के इस शहर में इतना सस्ता बिका टमाटर, 2 घंटे में पूरी मंडी हो गई खाली

विज्ञापन

Tomato Rate: देश में इन दिनों के टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर इतने महंगे हो गए है कि लोगों ने खरीदना ही बंद कर दिया। इस बीच हरदोई में आज शनिवार को टमाटर 50 रुपए किलो बिका। इस दौरान लोगों ने जमकर टमाटर खरीदा। व्यापारियों की मानें तो 1-2 दिन में टमाटर के दाम और कम हो सकते हैं। कीमतों में कमी के पीछे व्यापारियों के पर्याप्त स्टाॅक और बिक्री कम होना बताया जा रहा है। हालांकि इसके बाद मंडी में लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई और 2 घंटे में ही पूरी मंडी खाली हो गई।

2 घंटे में पूरी मंडी हुई खाली

बता दें कि हरदोई में पिछले 3 दिन से टमाटर 150 रुपए से कम में बिक रहे थे। शुक्रवार को 120 रुपए किलो बिका। उसके बाद आज शनिवार को 50 रुपए किलो बिका। टमाटर सस्ता होने की खबर जैसे ही फैली तो मंडी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे लगा मानों पूरा शहर टमाटर खरीदने के लिए आ गया हो। हालांकि 2 घंटे में पूरी मंडी में टमाटर गायब हो गया। इसके बाद कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

टमाटर के दाम में बढ़ोतरी से पहले शहरों में फुटकर दुकानदार 40 से 50 किलो तक टमाटर रखते थे। लेकिन महंगा होने खरीदारी कम होने के कारण धीरे-धीरे दुकानों से टमाटर गायब हो गया। वहीं गावों की मंडियों से टमाटर गायब ही हो गया था।

विज्ञापन

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola