हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tomato Price Hike: वाराणसी में टमाटर की सुरक्षा के लिए दुकानदार ने रखे बाउंसर, अखिलेश यादव ने कसा तंज, Video

विज्ञापन

Tomato Price Hike: बढ़ती कीमतों के बीच टमाटर की सुरक्षा अब चर्चाओं का मुद्दा बन गई है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक दुकानदार को दो बाउंसर रखने पड़े हैं। दुकानदार का कहना है कि ग्राहक आक्रामक हो रहे हैं। साथ ही एक राज्य में टमाटर का भी मामला सामने आ चुका है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्राहकों को रोकने के लिए रखे बाउंसर

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वाराणसी में एक सब्जी विक्रेता अजय फौजी ने ग्राहकों को टमाटर खरीदने आने से रोकने के लिए बाउंसरों को काम पर रखा है। टमाटर की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में भारी वृद्धि (Tomato Price Hike) हुई है। उन्होंने कहा कि मैंने बाउंसरों को काम पर रखा है, क्योंकि टमाटर की कीमत बहुत अधिक है।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1677998619616747520

विज्ञापन

दुकानदार बोला- हमें कोई बहस नहीं करनी

दुकानदार ने कहा कि लोग हिंसा कर रहे हैं और यहां तक कि टमाटर भी लूट रहे हैं। चूंकि हमारी दुकान में टमाटर हैं, हम कोई बहस नहीं चाहते हैं, इसलिए हमने यहां बाउंसर रखे हैं। उन्होंने बताया कि टमाटर 160 रुपये प्रति किलोग्राम रुपये में बिक रहे हैं।

अखिलेश यादव ने किया वीडियो ट्वीट

उधर पर काली ड्रेस और काले चश्मा लगाए खड़े दो बाउंसरों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों में टमाटर की कीमतों को लेकर बहस भी छिड़ गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बाउंसर का वीडियो शेयर किया है। लिखा है, भाजपा टमाटर को ‘Z PLUS’ सुरक्षा दें।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola