---विज्ञापन---

लाइव स्ट्रीम कर रही थी 11 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता, फोन छीन भागे बदमाश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाश बेखौफ हैं। यह जहां चाहे जब चाहे किसी वारदात को अंजाम दे रहें हैं। दिवाली के दौरान यहां पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती वारदात सामने आई है। यह पूरी घटना लाइव स्ट्रीम में कैद हुई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 11 साल की मशहूर पर्यावरण […]

---विज्ञापन---
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाश बेखौफ हैं। यह जहां चाहे जब चाहे किसी वारदात को अंजाम दे रहें हैं। दिवाली के दौरान यहां पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती वारदात सामने आई है। यह पूरी घटना लाइव स्ट्रीम में कैद हुई है।

दरअसल, 11 साल की मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया गंगूचन्ग फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर रही थी। रविवार को छोटी दिवाली की रात वह पर्यावरण, प्रदूषण व पटाखे नहीं जलाने को लेकर लोगों को जागरूक कर रही थी। अभी लाइव स्ट्रीम खत्म होती तेज रफ्तार में बाइक सवार दो लोग बाए और फोन छीनकर फरार हो गए। वह उस समय अपनी मां के साथ थीं और उनकी मां ने ही मोबाइल पकड़ रखा था और लाइव कर रहीं रहीं थी। 
वारदात से लिसीप्रिया काफी सहम गई। हालांकि उसने बदमाशों के पीछे दौड़ी और कुछ दूर उसका पीछा किया। लेकिन बदमाश रफूचक्कर होने में कामयाब हो गए। बता दें पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया लोगों को पर्यावरण के बारे में लोगों को सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से जागरूक करती रही है। वह इसे लेकर देश-विदेश के कई नेताओं से भी मिल चुकी है।
First published on: Oct 24, 2022 05:13 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola