Three Women Death To Viral Fever: उत्तर प्रदेश के बागपत में वायरल फीवर तेजी से पैर पसार रहा है। वायरल फीवर से एक ही गांव के तीन महिलाओं की मौत हो गई। करीब 30 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित है। लगातार केस बढ़ने से ग्रामीणों को संक्रमण का डर सता रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग से गांव में दवा की छिड़काव कराने और आसपास के सभी गांव में शिविर लगाकर जांच करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगातार बुखार के मरीज बढ़ते ही जा रहे है। बुखार आने पर शरीर में कमजोरी के साथ प्लेटलेट्स कम हो रही है। इस दौरान वायरल फीवर से गांव में तीन मरीजों की मौत भी हो गई। जिसकी वजह से ग्रामीण भयभीत है। अपने आधार पर ग्रामीण साफ- सफाई का ध्यान रख रहे है। ग्रामीणों का कहना कि वायरल फीवर के केस बढ़ने के बावजूद गांव में दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है और जगह- जगह पानी जमा होने से गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में दवा का छिड़काव कराने और स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।
फीवर से गांव के तीन लोगों की मौत
ग्राम प्रधान नीरज ने बताया कि गांव में बुखार फैल रहा है। गांव में शनिवार को गर्भवती महिला फिरदोस (30), फिरदोस की सास जैनम (60) और रविवार रात मैमूना (28) की बुखार से मौत हो गई। वहीं, गांव में 30 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। बताया जा रहा है कि फिरदोस और मैमूना को पहले बुखार आया था। उन दोनों को खून की उल्टी भी हुई थी। फिरदोस आठ महीने की गर्भवती थी। उसकी मौत के बाद उसकी सास जैनम की भी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
8 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
9 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
14 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines