Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पुलिस की अभिरक्षा से तीन कैदी फरार हो गए। घटना का वीडियो एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। हालांकि अधिकारियों ने इस मामले में लापरवाही को देखते हुए 11 पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही एसएसपी ने फरार कैदियों को पकड़ने और मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है।
बड़े आराम से भागे तीनों कैदी
जानकारी के मुताबिक, मामला बुधवार का है। यहां रेलवे कोर्ट में पेशी के लिए कैदियों को एक पुलिस वैन से ले जाया जा रहा था। रास्ते में पुलिस वैन खड़ी हुई तो तीन कैदी बड़े आराम से वैन की कुंडी खोलकर निकल गए। इसके बाद भाग खड़े हुए। इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में तीनों आरोपी कैद हो गए हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
3 दरोगा और 8 सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज
घटना के बाद जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने कई टीमों का गठन किया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस की टीमें फरार कैदियों के रिश्तेदारों के घर पर दबिश दे रही हैं। फरार कैदियों की पहचान ग्वालियर जिला निवासी शैलेंद्र, सागर जिला निवासी गया प्रसाद और शिवपुरी जिला निवासी बृजेंद्र सिंह के रूप मे हुई है। उधर, लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने तीन दरोगाओं और उठ सिपाहियों को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
संबंधित खबरें
यूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
27 mins agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
5 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
23 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines