Kanpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन पुलिस कर्मियों ने कथित तौर पर एक कारोबारी से पांच लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी होने पर अधिकारियों ने तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। पीड़ित का आरोप है कि तलाशी के नाम पर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया था।
बिना वर्दी में थे दो पुलिसवाले
घटना कानपुर के सचेंडी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित कानपुर देहात का रहने वाला है। वहां हार्डवेयर का कारोबार करता है। पीड़ित के अनुसार जब वह सचेंडी इलाके से गुजर रहा था। तब तीन पुलिसकर्मियों (दो सादा वर्दी और एक वर्दी में) ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित की तलाशी ली। इस दौरान पीड़ित के पास 5,03,000 रुपये मिले। आरोपियों ने पीड़ित को धमकाना और पीटना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ेंः रिक्शेवाले को SUV कार की खिड़की पर लटका कर घसीटने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
रुपये छीने, जेल भेजने की धमकी दी
पीड़ित का आरोप है कि रकम मिलने के बाद पुलिस वालों ने उसे धमकाया। कहा कि ये रकम जुए की है। इसके बाद आरोपियों ने कारोबारी से रकम को छीन लिया। साथ ही पीड़ित को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसे गिरफ्तार करके जेल भेज देंगे।
मामले पर कमिश्नर ने लिया एक्शन
घटना के अगले दिन जब पीड़िता ने मामले की सूचना सचेंडी थाना पुलिस को दी तो थाना प्रभारी ने जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद कानपुर के पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
दो दरोगा और एक हेड कांस्टेबल हैं आरोपी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों की पहचान उपनिरीक्षक यतीश कुमार, उपनिरीक्षक रोहित कुमार और प्रधान आरक्षी अब्दुल राफे के रूप में हुई है। डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
15 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
16 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines