Threat to bomb Supreme Court Allahabad High Court: प्रयागराज रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को सोमवार देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष और ईदगाह केस में वाद दायर करने वाले आशुतोष पांडे के वाॅट्सऐप पर सोमवार रात 1ः30 से 1ः40 के बीच आई है। बता दें कि आज शादी ईदगाह मामले की इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। आशुतोष पांडे के पास 6 वाॅइस मैसेज आए हैं।
इसके बाद आशुतोष पांडे को वाॅट्सऐप काॅल करके भी धमकी दी गई। आशुतोष श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाहर मामले में पक्षकार हैं। पांडे को 4 से 14 सैकंड तक 6 वाॅइस मैसेज आए हैं। इसमें कहा गया है, हाईकोर्ट को तो क्या, तेरे सुप्रीम कोर्ट को भी उड़ा देंगे। 19 नवंबर को तुझे बताएंगे, बम धमाके करेंगे। हाईकोर्ट में तुझे बम से उड़ा देंगे। हिंदुस्तान के सभी बड़े मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। रात में 2ः30 बजे काॅल आने के बाद 3 के आसपास एक मैसेज भी आया जिसमें लिखा है कि 19 नवंबर की सुबह पहले प्रयागराज स्टेशन और फिर हाईकोर्ट को उड़ाएंगे।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp ग्रुपों से 100 करोड़ की ठगी! चाइनीज नागरिक की गिरफ्तारी से स्कैम से उठा पर्दा
13 नवंबर को भी मिली थी धमकी
बता दें कि इस धमकी से 6 दिन पहले यानि 13 नवंबर की रात को भी वाॅट्सऐप पर 22 ऑडियो मैसेज मिले थे। यह सभी पाकिस्तान नंबर से भेजी गई थीं। इस ऑडियो मैसेज में हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। आशुतोष पांडे शामली के कांधला के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया धमकी की सूचना शामली पुलिस को दी गई है। आला अधिकारियों को मेल भी किया गया है। इससे पहले भी धमकी मिल चुकी है। प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, मथुरा में केस दर्ज कराए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः सावधान! 120 आतंकी घुसपैठ को तैयार, आर्मी-एयरफोर्स हाईअलर्ट पर, जानें क्या कहती खुफिया रिपोर्ट?
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
9 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
19 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines