कोडीन कफ सिरप माफिया केस में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जो कहा, वो सुनकर हर कोई हिल गया. जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पता चला कि फैसला आने से पहले जज तक निजी स्तर पर पहुंचने की कोशिश की गई. यानी सीधे तौर पर न्यायपालिका को प्रभावित करने की साजिश. कोर्ट ने इसे “न्यायालय के इतिहास का ब्लैक डे” बता दिया. न्यायाधीश ने कोर्ट में सबके सामने कहा – “न्यायपालिका पर असर डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी”. इसके बाद उन्होंने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया.
मामले की जांच जारी
अब पूरी फाइल चीफ जस्टिस को भेजी गई है. जमानत पर फैसला नहीं होगा, पहले नई बेंच तय की जाएगी. सबसे शॉकिंग बात ये है कि इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. बताया जा रहा है कि वो दुबई में बैठकर ऐश की जिंदगी जी रहा है और यहीं से सिस्टम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है. ED और पुलिस जांच कर रही है, लेकिन केस की रफ्तार अब लगभग थम सी गई है. एक तरफ माफिया विदेश में बैठकर जज तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है, और दूसरी तरफ जांच की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है.
(Input By: Manas Shrivastava)
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
10 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
11 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines