BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी के भाई के घर चोरों ने डाला डाका, मामला दर्ज

UP News: बीजेपी सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के बड़े भाई के घर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि वह जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी।

Sudhanshu Trivedi

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी। (File Photo)

विज्ञापन

Theft at Sudhanshu Trivedi Elder Brother: यूपी राजधानी लखनऊ में चोरों के हौंसले इन दिनों बुलंद है। चोर आम लोगों को छोड़िए तो नेताओं के घरों में डाका डाल रहे हैं। ताजा मामला बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी से जुड़ा है। चोरों ने बीजेपी सांसद के बड़े भाई हिमांशु त्रिवेदी के घर को निशाना बनाया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

मामला लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित सेक्टर-20 का है। यहां बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी से जुड़ा है। यहां भाजपा सांसद के बड़े भाई हिमांशु त्रिवेदी रहते हैं। वह तीन महीने पहले इंदिरा नगर से गोमती स्थित घर में शिफ्ट हुए थे। ऐसे में घर पिछले 3 महीनों से खाली था।

विज्ञापन

कीमती सामान कर दिया था शिफ्ट

पुलिस को दी जानकारी के अनुसार जब गुरुवार दोपहर 3 बजे हिमांशु त्रिवेदी इंदिरा नगर स्थित पुराने घर पहुंचे तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। हालांकि हिमांशु ने घर शिफ्ट करते समय कीमती सामान पहले ही गोमती नगर स्थित घर में शिफ्ट कर दिया था। ऐसे में कोई कीमती सामान नहीं होने की बात सामने आ रही है। मामले में जानकारी देते हुए एसीपी गाजीपुर ने बताया कि मामले में इंदिरा नगर थाने में तहरीर मिली है। चोरी की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस की टीमें चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ