Kanpur Thief Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चोर चोरी में मिली मोटी रकम को देखकर बौखला गया। जोश-जोश में उसने नोटों को हाथ में लेकर रील बनाई और फिर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड तक कर दिया। जैसे ही पुलिस ने ये रील देखी वैसे ही पुलिस ने चोर को दबोच लिया।

होटल में बुक किया लग्जरी कमरा

जानकारी के मुताबिक कानपुर में एक ज्योतिषी तरुण शर्मा के घर चोरी की वारदात हुई। पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया। इसका वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जांच में सामने आया है कि चोरी के बाद चोर सीधे होटल पहुंचा। यहां उसने एक लग्जरी कमरा बुक किया।

इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो

इसके बाद चोर ने अपने फोन से चोरी की रकम के साथ वीडियो बनाया। फिर वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि लाखों के नोट बिस्तर पर बिखरे पड़े हैं। नोटों की एक गड्डी चोर के हाथ में भी है। किसी तरह से ये इंस्टा वीडियो कानपुर पुलिस के हाथ लग गई। वीडियो को देखकर पुलिस का माथा ठनक गया।

डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम से पकड़ा चोर

इसके बाद पुलिस ने अपने डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम से चोर की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद पुलिस चोर तक पहुंच गई। अब पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से करीब दो लाख रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि चोर नाबालिग है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ