Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मलिहाबाद एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में बेटे को गिरफ्तार किया है। घटना 8 सितंबर की बताई गई है परिवारवालों ने हत्या को लेकर मुकदमा दर्द कराया था जिसके बाद आरोपी बेटे समेत 4 लोगो को गिरफ्तार किया गया हैं।
जानकारी के मुताबिक मलिहाबाद कोतवाली में वाजिद नगर थाना क्षेत्र में 8 सितंबर को सोहनलाल नाम के शख्स की हत्या की गई थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर कसमंडी नहर पटरी को पास से सोहन लाल के बेटे विमल यादव और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया। विमल के साथियों की पहचान अरुण रावत, पुत्र इंद्रजीत, अरुण रावत पुत्र राम स्वरूप और सुमित गौतम के रूप में हुई है।
जमीन के एग्रीमेंट को लेकर हुआ था विवाद
विमल यादव ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हम दो भाई हैं और दोनों भाई अपने परिवार के साथ अलग अलग मकान में रहते हैं। मेरे पिता सोहन लाल छोटे भाई पवन यादव के पास रहते थे। आर्थिक समस्या की वजह से मुझे रुपये की आवश्यक्ता थी। जिसकी वजह से करीब 10 दिन पूर्व अपना धर्म कांटा बनवाने के लिए मैने पिता से उनके नाम जमीन को अपने नाम एग्रीमेंट करने के लिए कहा था। परंतु पिता ने जमीन एग्रीमेंट करने से मना कर दिया। मेरे बहुत समझाने पर भी उन्होने जमीन की एग्रीमेंट नहीं किया। जिसके बाद पिता से काफी झगड़ा भी हुआ।
गला घोटकर पिता को मारा
हमेशा की तरह बीती 6 व 7 सितंबर की रात पिता खाना खाकर सोने के लिए गए, तब विमल ने पिता से रस्सा मांगने के बहाने कमरे में घुसा और मौका मिलते ही अपने तीन साथियों के साथ अहाते पर पहुंच कर अपने पिता के गले में पडे़ गमछे से घोट दिया। और दोबारा उनके शव को तख्त पर लिटाकर वहां से चले गए।विमल सहित चारों युवक फरार होने की फिराक में थे। पुलिस को मुखाबिर से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को मधवापुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines