भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की डायमंड जुबली 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का भव्य आयोजन 23 से 29 नवंबर तक वृंदावन योजना स्थित रक्षा एक्सपो ग्राउंड में होने जा रहा है. इस आयोजन में देश भर से लगभग 30,000 स्काउट-गाइड, यूनिट लीडर्स और 1500 विदेशी प्रतिभागियों समेत कुल 33,000 से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है.
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर,आयोजन स्थल को ‘लघु भारत’ का भव्य स्वरुप दिया जा रहा है. टेंट सिटी में विभिन्न राज्यों के लिए आवास तैयार किए जा रहे हैं, जबकि मुख्य आयोजन के लिए ‘सेन्टर एरिना’ का निर्माण अंतिम चरण में है.
सांस्कृतिक विविधता का संगम
लखनऊ में आयोजित हो रही 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी ‘लघु भारत’ का भव्य दर्शन कराएगी। यहाँ देश के सभी राज्यों की सांस्कृतिक विविधता एक मंच पर जुटेगी. विभिन्न राज्यों की परंपराओं और कलाओं का यह अद्वितीय संगम राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करेगा. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, पड़ोसी देशों जैसे नेपाल,श्रीलंका,भूटान,अफगानिस्तान समेत एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के 10 देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे . यह अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता का एक अनूठा संगम होगा.
नवाचार और तकनीक का समागम
यह जम्बूरी परंपरा के साथ नवाचार का भी संगम होगी.टेंट सिटी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एक अस्थाई तारामंडल का निर्माण किया जा रहा है,जहां बच्चों को अत्याधुनिक दूरबीनों के माध्यम से दिन में सूर्य और रात में तारों की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी. प्रतिभागियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक अस्थाई बाजार और फूड कोर्ट भी तैयार किया जा रहा है,जहाँ देशभर के खान-पान का स्वाद मिलेगा.
निर्बाध संचार कनेक्टिविटी के लिए,दूर संचार मंत्रालय एक समर्पित टावर और उपकरण लगाने जा रहा है, ताकि 40,000 से अधिक कैंडिडेट्स बिना किसी रुकावट के अपने परिजनों से संपर्क स्थापित कर सकें.
स्वास्थ्य सुरक्षा का अभेद्य चक्र
इस बड़े अंतर्राष्ट्रीय आयोजन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 100 बेड का एक अस्थायी अस्पताल तैयार किया गया है,जिसमें 50 बेड पुरुषों और 50 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे. इसके अतिरिक्त, पूरे दिन सक्रिय रहने वाली 15 डिस्पेंसरी भी बनाई जा रही हैं. अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए 50 डॉक्टरों (फिजिशियन, सर्जन, आर्थोपैडिक) और लगभग 100 पैरामेडिकल स्टाफ (नर्स, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट) की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है. आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था के साथ-साथ, पास के अस्पतालों में आईसीयू और सामान्य बेड भी रिजर्व रखे गए हैं.
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
10 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
10 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
13 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
14 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
15 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
19 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines