कफ सिरप मामले में लगातार कार्यवाही जारी है इसी कड़ी में कफ सिरप मामले में गिरफ्तार आरोपी बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और अमित सिंह टाटा को लखनऊ की कोर्ट में पेश किया गया. पेशी के दौरान कचहरी परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया पुलिस वैन से बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और अमित सिंह टाटा उतरते ही वकीलों ने नारे लगाने शुरू कर दिए. तनावपूर्ण स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करनी पड़ी.
लखनऊ जेल में बंद हैं आरोपी
कफ सिरप मामले के आरोपी बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और अमित सिंह टाटा दोनों लखनऊ जेल में बंद है. आज (9 दिसंबर) आरोपियों को जेल से लखनऊ कोर्ट लाया गया था. दोनों की कोर्ट में पेशी थी इस दौरान कचहरी परिसर में वकीलों के दो गुट आमने-सामने आ गए एक वकीलों का गुट विरोध कर रहा था नारे लगा रहा था ‘आरोपियों के खिलाफ बच्चों के हत्यारे को फांसी दो’.
आरोपियों की सजा को लेकर कोर्ट में मचा बवाल
वहीं, दूसरा पक्ष कफ सिरप के आरोपियों के बचाव में खड़ा हो गया. नारेबाजी और दो गुट आमने-सामने आ जाने से कचहरी परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई. इसके साथ ही दोनों आरोपियों को लॉकअप से बाहर नहीं निकला गया. स्थिति पर काबू पाने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया.
यह भी पढ़ें: बच्चे के जन्म पर मातम…लेकिन मौत पर मनाते हैं जश्न, भारत में इस समुदाय की परंपरा सुन हो जाएंगे दंग
जेल वार्डन महेंद्र प्रताप सिंह सस्पेंड
पुलिस अधिकारियों का कहना है कचहरी परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त सुरक्षा बल के टेंट की गई है स्थिति पूरी तरह से काबू में है और कोर्ट परिसर मैं हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. बीते कल कोडिंन कफ सिरप तस्करी मामले में बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह और अमित सिंह टाटा के नेटवर्क की जांच पड़ताल में एक और शख्स पर कार्रवाई की गई. ये कार्रवाई डीजी जेल पीसी मीणा ने जिला कारागार लखनऊ में तैनात वार्डन महेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है.
जेल प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
महेंद्र पर आरोप है कि वो जेल में बंद बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह के संपर्क में था वार्डन महेंद्र प्रताप सिंह का नाम सामने तब आया जब जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही थी. एक तस्वीर सामने आई जिसमें वार्डन महेंद्र प्रताप सिंह अमित सिंह टाटा और आलोक प्रताप सिंह के साथ दिखी जानकारी के मुताबिक जांच की गई तो सामने आया कि महेंद्र बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह का बेहद करीबी है. इसके बाद डीजी जेल पीसी मीणा के आदेश पर लखनऊ जिला कारागार में तैनात महेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. जेल प्रशासन ने महेंद्र भूमिका के जांच के आदेश भी दिए हैं.
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
7 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
9 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
9 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
10 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines