अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद बुधवार को राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक हुई. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. राम मंदिर के ट्रस्ट के सीईओ के चयन के लिए अभी एक और महीने का समय लगेगा. ऐसे में अयोध्या के पांच संतों को मंदिर का कार्यभार सौंपा गया है. इन संतों के नेतृत्व में मंदिर का संचालन होगा.
इसके साथ ही धार्मिक समिति के गठन का फैसला किया गया है. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को धार्मिक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. इस समिति में स्वामी रामानंद दास, महंत राजकुमार दास, स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ, स्वामी कमलनयन दास, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी दिनेंद्रदास का नाम है.
साथ ही समाज में संवाद के लिए ट्रस्ट के प्रवक्ता की नियुक्ति और खाली पद जल्द भरने का भी फैसला लिया गया है.
ट्रस्ट में सचिव पद रखने का फैसला किया गया है, अब 2 सितंबर को अगली बैठक होगी फिलहाल कृष्ण मोहन कार्यवाहक महासचिव रहेंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीईओ और सचिव दोनों अहम पदों पर फैसला ट्रस्ट की अगली बैठक 2 सितंबर को होने की संभावना है.
सूत्रों के मुताबिक, स्थायी महासचिव पद के लिए विश्व हिंदू परिषद के महासचिव बजरंग लाल बांगड़ा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है. वह बैठक में भी शामिल हुए.
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines