Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा के स्कूलों में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट की वारदातों का होना आम हो गया। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-55 स्थित ग्रीन रिबन इंटरनेशनल स्कूल का है। इस स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर पर छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। छात्र के पिता का आरोप है कि टीचर ने पहले उनके बेटे के साथ मारपीट की फिर उसका वीडियो बनाकर स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर भी कर दिया। इस मामले में शनिवार को थाना सेक्टर-24 में टीचर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बच्चे को पढ़ाई को दौरान पीटा
पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा सेक्टर-55 स्थित ग्रीन रिबन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ता है। स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर उनके बेटे का एक वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में टीचर अनिल कुमार उनके बेटे की पिटाई करते दिख रहे हैं। टीचर उनके बच्चे को एक प्रश्न को लेकर पीटते दिख रहे हैं। पिता का आरोप है कि आरोपी टीचर अनिल उनके बच्चे के साथ अक्सर मारपीट करता है। पहले भी कई बार आरोपी टीचर उनके बेटे के साथ मारपीट कर चुका है। पिता ने पुलिस को मारपीट का वीडियो भी सौंपा है।
बेटा मानसिक रूप से हुआ बीमार
पिता का आरोप है कि उनका बेटा घटना के बाद से डरा-सहमा हुआ है। वह कमरे से बाहर नहीं निकल रहा है। वह अपने बेटे का उपचार करा रहे हैं। स्कूल मैनेजमेंट और टीचर की वजह से आज उनका बेटा शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार है। अगर उनके बेटे को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार स्कूल मैनेजमेंट और आरोपी टीचर होगा।
एफआईआर में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल का भी नाम
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल का भी नाम दर्ज कराया गया है। वहीं, इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
7 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
9 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
18 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
19 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
21 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines