विमल कुमार, आगरा
Agra TCS Manager Suicide: यूपी के आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। वीडियो में उन्होंने पत्नी से प्रताड़ित होने की बात कही है। टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने कहा, साॅरी मम्मी-पापा। मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। मानव शर्मा ने 6 मिनट 57 सेकंड के वीडियो में कहा कि कैसे उनकी पत्नी उन्हें परेशान करती थी? वीडियो सामने आने के बाद मृतक के पिता ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की मांग की है।
2024 में हुई थी शादी
आगरा के सदर क्षेत्र में डिफेंस काॅलोनी में रहने वाले मानव शर्मा मुंबई स्थित टीसीएस के ऑफिस में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर थे। पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। मानव शर्मा की 30 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शादी के बाद बहू भी बेटे के पास चली गई थी। कुछ दिन तो बहु का व्यवहार ठीक था, लेकिन उसके बाद आए दिन झगड़े होने लगे। परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। बहू ब्वाॅयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहती थी। 23 फरवरी को बहु और बेटे घर आए। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने के लिए मायके गया था।
ये भी पढ़ेंः बिहार के बाद अब UP में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द; किसकी मनेगी होली, किसका उड़ेगा रंग?
मृतक के पिता ने बताया कि ससुराल में मायके वालों ने मानव को धमकाया। इसी अवसाद में आकर मानव ने 24 फरवरी की सुबह 5 बजे सुसाइड कर लिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर मिलिट्री हाॅस्पिटल पहुंचे लेकिन डाॅक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला
एयरफोर्स से रिटायर्ड मृतक के पिता नरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि वे तहरीर लेकर थाने गए थे, लेकिन वहां सिपाहियों ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी महाशिवरात्रि की ड्यूटी में हैं। इसके बाद मैं घर आया और सीएम पोर्टल पर शिकायत दी। उन्होंने शिकायत में बेटे के ससुराल वालों और बहू पर आरोप लगाए हैं। वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम के समय कोई तहरीर नहीं दी। गुरुवार देर रात वाट्सऐप पर तहरीर मिली, इसके बाद मामला दर्ज हुआ है।
ये भी पढ़ेंः Moradabad News: दबंगों के डर से पलायन को मजबूर हुए दलित, जमीन कब्जाने का आरोप
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
7 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
12 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
12 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
14 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
15 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
16 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
18 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines