Tajmahal Ticket Price Increased: आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजमहल का दीदार करने वाले पर्यटकों को बड़ा झटका लगा है। ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल का दीदार करने वाले पर्यटकों के लिए टिकटों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। अब उन्हें 4 गुना ज्यादा कीमत पर टिकट खरीदनी होगी।
4 गुना बढ़े टिकट के दाम
ताज परिसर में ताज व्यू पॉइंट सबसे खास जगह है, जहां से ताजमहल बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। हालांकि अब ताज की सुंदरता को निहारने के लिए पर्यटकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। ताज व्यू पॉइंट का टिकट 4 गुना तक बढ़ा दिया गया है। यह बदलाव न सिर्फ स्वदेशी पर्यटक बल्कि विदेशी पर्यटकों पर भी लागू होगा। वहीं रात के टिकट के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार बजट में आज हो सकते हैं ये 5 बड़े ऐलान, नीतीश देंगे महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को बड़ी सौगात
टिकटों की पुरानी कीमत
खबरों की मानें तो ताज व्यू पॉइंट के टिकट महंगे करने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक से दाम बढ़ा दिए गए हैं। बता दें कि ताज व्यू पॉइंट से ताज देखने के लिए देशी पर्यटकों को 15-20 रुपए का टिकट खरीदना पड़ता था, वहीं रात में ताज का दीदार करने के लिए टिकटों की कीमत 200 रुपए तक होती थी। इसके अलावा विदेशी पर्यटकों को दिन में ताज महल देखने के लिए 50 रुपए की टिकट खरीदनी पड़ती थी।
कितने बढ़े टिकटों के दाम?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब ताज व्यू पॉइंट के टिकटों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। देशी पर्यटकों को दिन में ताज का दीदार करने के लिए 15-20 रुपए की बजाए 50 रुपए की टिकट खरीदनी होगी। वहीं विदेश पर्यटकों के लिए टिकट के दाम 50 रुपए से बढ़कर 200 रुपए कर दिए गए हैं। इसके अलावा रात में ताज व्यू पॉइंट का टिकट 200 से बढ़ाकर 500 रुपए हो गया है।
यह भी पढ़ें- बसपा में फूट डालने वाले Ashok Siddharth कौन? जिन्हें मायावती ने पार्टी से निकाला
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines