Taj Mahal Video Shows Tourists Urinating In Garden: ताजमहल परिसर के अंदर खुले में दो लोगों द्वारा पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो के सामने आने पर देश की धरोहर में सिक्योरिटी पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, इस पूरे मामले में रविवार को एक शख्स हाथ में गंगाजल और गाय का गोबर लेकर ताजमहल को पवित्र करने की बात कहता हुए उसके गेट पर पहुंचा। हालांकि मौके पर तैनात पुलिसबल ने उसे अंदर नहीं जाने दिया।
सीआईएसएफ ने मामले की जांच शुरू की
इस पूरे मामले में आगरा पुलिस, Archaeological Survey of India (ASI) और सीआईएसएफ ने जांच शुरू कर दी है। बता दें एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, इस वीडियो में दो लोग ताजमहल के बगीचे में खड़े होकर खुले में पेशाब करते दिख रहे हैं। उनके आसपास से अन्य टूरिस्ट जा रहे हैं। इस वीडियो के तूल पकड़ने पर पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं।
ये भी पढ़ें: धमकी या झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना रेप…इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मामले में और क्या-क्या कहा?
दोनों टूरिस्टों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है
दोनों टूरिस्टों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। ASI और अन्य जांच एजेंसियों ने ताजमहल में सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, आगरा एएसआई प्रमुख आरके पटेल ने कहा कि बगीचे में कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। इस मामले में जांच की जा रही है। ताज महल गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने कहा कि ताजमहल में दो टॉयलेट हैं, बावजूद इसके लोगों का खुले में पेशाब करना देश की छवि को खराब करता है।
जांच एजेंसियां हुईं अलर्ट
आगरा टूरिस्ट वेफेयर चैंबर के सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि ताजमहल में जांच एजेंसियों के होते हुए भी इस तरह की हरकत शर्मसार कर देने वाली है। उनका कहना था कि जिम्मेदार लोगों को इसके लिए अधिक अलर्ट रहना होगा। ताजमहल में सुरक्षा बढ़ा दी है, बता दें ताजमहल में स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अलावा सीआईएसएफ तैनात है।
ये भी पढ़ें: झटके में 10 लोग मौत की ‘नींद’ सोए; मेरठ में बारिश ने दिखाया तबाही का मंजर, ढहा था 3 मंजिला घर
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
17 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
19 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines