UP News: रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर विवादों में घिरे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने संतों और बाबाओं के बारे में टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि आज संत-बाबा कसाई और आतंकवादी बन गए हैं।
बता दें कि पूर्व में उन्होंने रामचरितमानस को लेकर भी विवादित बयान दिया था, जिसके बाद लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाई थीं। इस पर पुलिस ने मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दो पर एनएसए भी लगाया था।
सोनभद्र के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे
जानकारी के मुताबिक सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के मऊकलां में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कैमरे के सामने बयान दिया। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा। हमलावर अंदाज में बयान तक दे डाला।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1625010757409869824
पहले के बाबा भस्म कर देते थे
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले के बाबा संयासी होते थे। उनके तप में बल होता था। उन्होंने कहा कि हमने सुना और पढ़ा था कि बाबा और संत पहले तो नाराज ही नहीं होते थे। अगर नाराज हो भी जाते थे, तो श्राप देकर भस्म कर देते थे। आज के बाबाओं में वह तप नहीं है। उन्होंने कहा कि शक्ति है तो चीन को भस्म करके दिखाएं। आज बाबा और संत आतंकवादी हो गए हैं। वे कह रहे हैं कि किसी का नाक काट लेंगे, किसी का सिर काट लेंगे, जीभ काट लेंगे। इसके बाद मौर्य ने कहा कि ये कसाई हो गए हैं।
और पढ़िए –Greater Noida: बिरयानी के रुपये मांगने पर बवाल, 20 रुपये के लिए कार सवार युवकों ने दंपत्ति को पीटा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मौर्य ने कहा कि अगर इन बाबाओं का ऐसा ही चलता रहा तो लोगों को इनसे नफरत हो जाएगी। लोग इन्हें आतंकी समझने लगेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में इन बाबाओं का चढ़ावा चढ़ना बंद हो गया तो सब सामने आ जाएगा। कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य की इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
3 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
7 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
9 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
11 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines