हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सपा से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान, बना ली अपनी अलग पार्टी

Swami Prasad Maurya : सपा से नाराज होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और अब उन्होंने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देते वक्त सपा नेताओं के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी।

विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य

Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी एक पार्टी बनाई है। पिछले दिनों उन्होंने समाजवादी पार्टी से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद ही उनके अगले कदम को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे।


स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक रैली बुलाई है, जिसमें वह इसका आधिकारिक ऐलान करेंगे।

सपा से क्यों दिया था इस्तीफा?
समाजवादी पार्टी के अपने पद से इस्तीफा देते वक्त स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि सपा में शामिल होने के बाद जनाधार बढ़ाने का काम किया। आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को सावधान कर वापस लाने की कोशिश की लेकिन कुछ छोटे और बड़े नेताओं द्वारा ‘मौर्य का निजी बयान है’ कहकर इस धार को कुंठित करने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य  का कहना था कि जब सपा के बड़े नेताओं ने मेरे बयान को निजी कहकर कार्यकर्ताओं को मनोबल तोड़ने का प्रयास हुआ। मेरी समझ में नहीं आया कि जब मैं पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव हूं तो मेरा बयान निजी कैसे हो सकता है? जबकि अन्य राष्ट्रीय महासचिव का बयान पार्टी का बयान माना जाता है।

यह भी पढ़ें : स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा, क्या रही वजह?

विज्ञापन

सपा के लिए झटका या राहत?

मौर्य का कहना था कि वह भेदभाव के चलते अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के कई बयानों से पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता असहमति व्यक्त करते नजर आए, अब इसे समाजवादी पार्टी के लिए एक झटका माना जाए या राहत भरी सांस, आने वाले वक्त में पता चलेगा।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola