हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Swami Prasad Maurya ने फिर की मनुस्मृति और धार्मिक ग्रंथों के प्रतिबंध की मांग, बोले- तभी खत्म होगी जाति व्यवस्था

विज्ञापन

Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने एक बार फिर मनुस्मृति समेत अन्य धार्मिक ग्रंथों और साहित्यों को प्रतिबंध करने की मांग की है। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब तक इन साहित्यों को प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा, तब तक जाति व्यवस्था और वर्ण व्यवस्था खत्म नहीं हो सकती है।

संघ प्रमुख के बयान की बात की मैंनेः मौर्य

जानकारी के मुताबिक सोमवार को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर से धार्मिक ग्रंथों के बारे विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज मैंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देशभर में जातिवाद खत्म करने का प्रयास करना चाहिए।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1627587231056805889

मनुस्मृति और धार्मिक ग्रंथ है जाति व्यवस्था के जनक

हमने (स्वामी प्रसाद मौर्य) केवल इतना ही निवेदन किया है कि भागवत जी, यदि सही मायने में जाति व्यवस्था खत्म करना चाहते हैं, तो जहां से जाति व्यवस्था और वर्ण व्यवस्था शुरू हुई, जिसकी जननी मनुस्मृति है। उसकी तरह अन्य तमाम ग्रंथ और साहित्य हैं। पहले उनको प्रतिबंधित करिए। तब जाति व्यवस्था खत्म होगी। अन्यथा जाति या वर्ण व्यवस्था खत्म नहीं होगी।

मैंने किसी धर्म की बात नहीं की

इसके बाद पत्रकारों ने उनसे पूछा कि समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया है कि धर्म पर कोई बयानबाजी या बात नहीं होगी। तो इस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमने तो धर्म की कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि हमने तो मोहन भागवत और उनके बयान की बात कही है।

तभी खत्म होगी वर्ण और जाति व्यवस्था

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान ने जाति या वर्ण व्यवस्था नहीं बनाई थी। ये तो पंडितों ने बनाई है। हम इसे खत्म करने की बात कर रहे हैं। हम मांग कर रहे हैं कि जहां से वर्ण व्यवस्था चली, जहां से जाति व्यवस्था पैदा हुई, उस मनुस्मृति और उसके साथ जो साहित्य या ग्रंथ जाति व्यवस्था के पोषक है, उन्हें प्रतिबंधित करें। तब जाति व्यवस्था खत्म होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें