Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले का सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में 23 मई को दिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर भी रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक की ओर से कहा गया था कि लड़की मंगली/मांगलिक है, इसलिए वो शादी नहीं कर सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के 23 मई के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष (ज्योतिष विभाग) को यह निर्धारित करने का निर्देश दिया गया था कि कथित बलात्कार पीड़िता मंगली/मांगलिक है या नहीं। हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में उसकी ‘कुंडली’ की जांच करने को कहा था।
https://twitter.com/ANI/status/1664931699778805760
लड़की मंगली, इसलिए नहीं की शादी
जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद HC की लखनऊ खंडपीठ ने लखनऊ विश्वविद्यालय को निर्देश दिया था कि वह यह निर्धारित करे कि क्या बलात्कार पीड़िता ‘मंगली’ है, क्योंकि आरोपी ने इसी आधार पर उससे शादी करने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह लखनऊ विवि के ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष को तीन सप्ताह में इसकी जांच करते हुए कुंडली बनाने को कहा था।
आरोपी की जमानत याचिका पर हो रही थी सुनवाई
बताया गया है कि न्यायमूर्ति बृज राज सिंह की पीठ ने एक अभियुक्त की जमानत अर्जी पर विचार करते हुए यह आदेश दिया, जिसने कथित तौर पर यौन संबंध बनाने के बाद पीड़िता के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी का दावा था कि लड़की की कुंडली में मंगल दोष है। जबकि पीड़िता का आरोप था कि आरोपी ने उससे शादी करने का झूठा वादा कर उसके साथ यौन संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि उसका शादी करने का कभी इरादा ही नहीं था।
कोर्ट ने दोनों पक्षों ने दी ये दलील
हाईकोर्ट के सामने अभियुक्त के वकील ने पेश किया कि अभियुक्त और पीड़िता के बीच विवाह नहीं हो सकता, क्योंकि लड़की मांगलिक है। जबकि इस आरोप का खंडन करते हुए पीड़िता के वकील ने कहा कि वह मंगल दोष से पीड़ित नहीं है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कोर्ट ने लखनऊ विवि के विभागाध्यक्ष (ज्योतिष विभाग) को निर्देश दिया कि वह लड़की मंगली है या नहीं, इस मामले में निर्णय करें।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
9 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
19 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines