Supreme Court Lawyer Found Dead in Noida: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक वीआईपी सेक्टर-30 में रविवार को 61 वर्षीय महिला की लाश उनके घर के बाथरूम में मिली। महिला के भाई की सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या की गई है और घर से उनका पति फरार है। पुलिस ने बताया है कि महिला सुप्रीम कोर्ट में वकील थीं।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
जानकारी के मुताबिक, घर के बाथरूम में शव मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। मौत का कारण और तरीका अभी तक साथ नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा कि रेनू सिंघल का पति उनकी हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध है। नोएडा पुलिस ने महिला के पति की तलाश में एक टीम गठित की है। उधर, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिनका इस्तेमाल मामले की जांच में किया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः नशे की हालत में मां को भी न पहचान पाया, कर दिया रेप, कोर्ट ने रेयर ऑफ रेयरेस्ट केस मान दी सख्त सजा
भाई की सूचना पर घर पहुंची पुलिस
नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया है कि हमें रेनू सिंघल के भाई का फोन आया था। उन्होंने कहा कि उसकी बहन पिछले दो दिनों से फोन का जवाब नहीं दे रही है। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम भाई की ओर से बताए गए रेनू सिंघल के पते पर पहुंची। जहां पाया कि उनका शव बाथरूम में पड़ा हुआ है। घर में और कोई नहीं था। उनका पति गायब है। पति की तलाश में पुलिस को लगाया गया है।
अमेरिका में रहता है बेटा
मृतक रेनू सिंघल के भाई ने बताया कि मैं अपनी बहन की मौत से स्तब्ध और दुखी हूं। मुझे नहीं पता कि उसके साथ क्या हुआ? मुझे उम्मीद है कि पुलिस बहन के हत्यारे को जल्द ही ढूंढ लेगी। उन्होंने बताया कि रेनू सिंघल सुप्रीम कोर्ट में वकील थीं। उनके पति भी वकील हैं। बताया गया है कि रेनू सिंघल का बेटा मानव गौतम अमेरिका में रहता है। परिवार से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बताया कि रेनू सिंघल और उनके पति में अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद से पति का फोन भी बंद है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
8 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
8 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
21 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines