नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की वकील की हत्या, दूसरों को न्याय दिलाने के लिए लड़ी, बाथरूम में मिली लाश, पति क्यों है फरार?

Noida News, Noida Crime News, Supreme Court Lawyer, Noida Police, UP News, UP Crime News

Supreme Court Lawyer Found Dead in Noida: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक वीआईपी सेक्टर-30 में रविवार को 61 वर्षीय महिला की लाश उनके घर के बाथरूम में मिली। महिला के भाई की सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या की गई है और घर से उनका पति फरार है। पुलिस ने बताया है कि महिला सुप्रीम कोर्ट में वकील थीं।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

जानकारी के मुताबिक, घर के बाथरूम में शव मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। मौत का कारण और तरीका अभी तक साथ नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा कि रेनू सिंघल का पति उनकी हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध है। नोएडा पुलिस ने महिला के पति की तलाश में एक टीम गठित की है। उधर, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिनका इस्तेमाल मामले की जांच में किया जा रहा है।

विज्ञापन

भाई की सूचना पर घर पहुंची पुलिस

नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया है कि हमें रेनू सिंघल के भाई का फोन आया था। उन्होंने कहा कि उसकी बहन पिछले दो दिनों से फोन का जवाब नहीं दे रही है। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम भाई की ओर से बताए गए रेनू सिंघल के पते पर पहुंची। जहां पाया कि उनका शव बाथरूम में पड़ा हुआ है। घर में और कोई नहीं था। उनका पति गायब है। पति की तलाश में पुलिस को लगाया गया है।

विज्ञापन

अमेरिका में रहता है बेटा

मृतक रेनू सिंघल के भाई ने बताया कि मैं अपनी बहन की मौत से स्तब्ध और दुखी हूं। मुझे नहीं पता कि उसके साथ क्या हुआ? मुझे उम्मीद है कि पुलिस बहन के हत्यारे को जल्द ही ढूंढ लेगी। उन्होंने बताया कि रेनू सिंघल सुप्रीम कोर्ट में वकील थीं। उनके पति भी वकील हैं। बताया गया है कि रेनू सिंघल का बेटा मानव गौतम अमेरिका में रहता है। परिवार से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बताया कि रेनू सिंघल और उनके पति में अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद से पति का फोन भी बंद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ