Supreme Court on Bulldozer Action: यूपी में उपचुनाव और 2 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि याचिका के जरिए उठाए गए मुद्दे के संबंध में कुछ दिशा-निर्देश बनाने का प्रस्ताव देते हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि आरोपी होने के आधार पर किसी के घर को गिराना उचित नहीं है। इस बीच यूपी सरकार ने भी बुलडोजर एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव और मायावती ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये निर्णय यूपी सरकार के मुंह पर तमाचा है। इस मामले पर न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने कहा कि देश में हर कोई चाहता है कि कानून-व्यवस्था खराब नहीं हो लेकिन उसके लिए एक जैसा मापदंड हो। जैसे किसी जिले में टाॅप-10 अधिकारियों की सूची बनाई जाए और उसके हिसाब से एक्शन हो। ठीक वैसे ही नेताओं की सूची भी बनाई जाए। जाति-धर्म के आधार पर किसी पर विशेष मेहरबानी नहीं हानी चाहिए। ना ही जाति धर्म के आधार पर बुलडोजर एक्शन होना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा चुनाव में AAP से गठबंधन के मूड में कांग्रेस क्यों? क्या BJP के इस हथियार की काट खोज रहे राहुल गांधी
योगी सरकार का हलफनामा हास्यास्पद
राजीव रंजन ने बुलडोजर एक्शन पर यूपी सरकार के हलफनामे की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यूपी में नगर निगम के अफसरों को आरोपी पर एफआईआर के बाद ही क्यों पता चलता है कि उसका घर अवैध है। इससे पहले यह जानकारी सामने क्यों नहीं आती। वरिष्ठ पत्रकार ने हलफनामे को हास्यास्पद बता दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है। राजीव रंजन ने कहा कि यूपी में योगी राज में पिछले 10 सालों में जो बड़ा बदलाव आया है वह कानून-व्यवस्था को लेकर है। 25 साल पहले यह स्थिति नहीं थी।
ये भी पढ़ेंः विधायक क्यों बनना चाहती हैं कुमारी शैलजा? खरगे पर टिकी निगाहें, जल्द हो सकता है फैसला
बता दें कि यूपी में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इससे पहले योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी चुनावी मुद्दा बन सकती है। अखिलेश यादव इसे योगी सरकार की विफलता के तौर पर प्रदर्शित करेंगे।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines