Greater Noida News: देश के सबसे बड़े रियल एस्टेट घोटालों में से एक सुपरटेक घोटाले में जांच एजेंसी सीबीआई ने जांच को और तेज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चल रही इस हाई-प्रोफाइल जांच को अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के जरिए अंजाम दिया जाएगा, जिसके लिए सीबीआई ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस से विशेष फोर्स की मांग की है. सीबीआई द्वारा संबंधित राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) को भेजे गए पत्र में कुल 62 अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति पर मांग की गई है.
सीबीआई में शामिल होंगे ये अधिकारी
12 डिप्टी एसपी (सीओ) 20 इंस्पेक्टर, 10 महिला हेड कॉन्स्टेबल-कॉन्स्टेबल, 10 पुरुष हेड कॉन्स्टेबल-कॉन्स्टेबल
एनसीआर की परियोजनाओं पर रहेगा खास ध्यान
सुपरटेक की अधिकांश परियोजनाएं एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरूग्राम में स्थित हैं. इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश और हरियाणा की पुलिस को एसआईटी में विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी. सीबीआई का मुख्य उद्देश्य होगा कि परियोजनाओं में हुई वित्तीय अनियमितताओं, बेनामी संपत्तियों और कथित सरकारी मिलीभगत की निष्पक्ष जांच हो सके.
यूपी पुलिस ने शुरू की तैयारी
सीबीआई के पत्र के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जोन और रेंज के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं. सीबीआई में शामिल होने के लिए योग्य और इच्छुक अधिकारियों से आवेदन मांगे गए हैं. सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ सप्ताहों में टीम का गठन पूरा कर लिया जाएगा.
सीबीआई कर चुकी है 7 प्रारंभिक जांच दर्ज
सीबीआई अब तक इस घोटाले से जुड़ी सात प्रारंभिक जांच (एपफआईआर) दर्ज कर चुकी है. इन जांचों के तहत संबंधित परियोजनाओं के दस्तावेज, बैंकिंग लेन-देन, कथित लाभार्थी और संपत्ति विवरण की गहनता से जांच-पड़ताल जारी है.
क्या है सुपरटेक घोटाला ?
सुपरटेक पर हजारों खरीदारों से वादाखिलाफी, फंड डायवर्जन, गैरकानूनी मंजूरियों और फ्लैट न देने जैसे आरोप हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में परियोजनाओं के नाम पर भारी निवेश जुटाने के बाद फ्लैट्स का कब्जा न देना और नियमों को ताक पर रखकर निर्माण करना. इस पूरे मामले को 9,000 करोड़ से अधिक के घोटाले के रूप में सामने लाया गया है.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में लगेगा पहला इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, कचरे से बनेगी बिजली
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
8 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
10 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
10 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
12 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
13 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
14 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
16 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines