Rahul Gandhi News: (मंजुल निगम, सुल्तानपुर) समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में बुधवार को गवाही दर्ज की गई। एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए छह जनवरी की तारीख तय की है। कोतवाली नगर के घरहा खुर्द गांव निवासी मोहम्मद अनवर ने 2013 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस कोर्ट में दायर किया था। उनका आरोप था कि 24 अक्तूबर 2013 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में चुनावी सभा में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दंगा पीड़ित युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क साध रहे हैं।
यह भी पढ़ें:बीकानेर की फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, ट्रेनिंग के दौरान फटा गोला; दो जवान शहीद
अनवर के अनुसार राहुल गांधी के इस बयान से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। अधिवक्ता बृजेश कुमार पांडे के अनुसार बुधवार को शहर के दरियापुर निवासी विशाल बरनवाल की गवाही दर्ज की गई। मामले में अगली सुनवाई छह जनवरी को होगी। इससे पहले मामले में कोतवाली देहात थाने के असवा गांव निवासी राजाराम उपाध्याय की गवाही भी दर्ज की जा चुकी है। लगभग दो साल पहले भी राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस दर्ज हो चुका है। यह केस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने उत्तराखंड के हरिद्वार में दायर किया था।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की थी टिप्पणी
दरअसल राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आरआरएस के खिलाफ टिप्पणी की थी। राहुल ने संघ को 21वीं सदी का कौरव बताते हुए कटाक्ष किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। राहुल ने हरियाणा के अंबाला जिले के एक गांव में कहा था कि 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते थे। ये मामला 9 जनवरी 2023 का था। राहुल ने कहा था कि क्या आप कौरवों के बारे में जानते हैं? इसके बाद राहुल ने कहा था कि आज के कौरव शाखा लगाते हैं। वे लाठी लेकर चलते हैं, उनके साथ 2-3 अरबपति खड़े रहते हैं। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दायर किया गया था।
यह भी पढ़ें:पंजाब में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, ऑटो सवारों ने फेंका ग्रेनेड; इस संगठन ने ली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
14 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines