मंजुल निगम/ सुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने पहले तो एक युवक को तालिबानी सजा देते हुए उसकी खूब पिटाई की। इसके बाद उन लोगों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस पूरी वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहुलुहान युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
रहता था पांचोपीरन आता-जाना
यह मामला सुल्तानपुर के नगर कोतवाली के पांचोपीरन का है। यहां बीती रात समुदाय विशेष के अराजक तत्वों ने पहले एक युवक को तालिबानी अंदाज में सजा दी, फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है, जो दुबेपुर विकासखंड क्षेत्र का रहने वाला है। वह अक्सर अपने निजी काम की वजह से शहर के पांचोपीरन आता-जाता रहता है। इससे स्थानीय विशेष समुदाय के कुछ लोगों को काफी दिक्कत थी, उन्होंने इसका विरोध भी किया था।
लड़की का मामला
कहा जा रहा है कि किसी लड़की का मामला है, जिसको लेकर पीड़ित युवक और अराजकतत्व आमने-सामने थे। इसी को लेकर बुधवार की देर रात युवक को पहले बहला-फुसलाकर बुलाया गया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। इस दौरान युवक ने खूब तेज चीखा, जिसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े आए और आरोपी भाग गए। लोगों ने एंबुलेंस से उसे सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया।
यह भी पढ़ें: गुजरात में बेमौसम बारिश के बाद हीटवेव का अलर्ट, IMD ने बताया कैसा होगा अगले 6 दिन का मौसम
मामले की जांच शुरू
अस्पताल में चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर आरके मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस फोर्स के साथ पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। नगर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
45 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
16 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
17 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
19 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
21 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines