Sultanpur lok sabha chunav Result 2024: यूपी की हॉट सीट सुल्तानपुर से कद्दावर बीजेपी नेता मेनका गांधी चुनाव हार गईं हैं। उन्हें सपा के राम भुआल निषाद ने चुनावी मैदान में शिकस्त दी। आज सुबह शुरुआती रुझान आने शुरू हुए तभी से मेनका गांधी पीछे चल रहीं थीं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस लोकसभा सीट पर सपा और कांग्रेस का गठबंधन और बीजेपी के खिलाफ लोगों की नाराजगी मेनका गांधी की हार के प्रमुख कारणों में से एक है।
सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 55. 61% वोट पड़े थे
सुल्तानपुर में 25 मई को छठे फेज में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर करीब 55. 61% वोट पड़े थे। जबकि साल 2019 यहां 56 फीसदी से अधिक वोट पड़े थे। 2019 लोकसभा चुनाव में मेनका इस सीट से चुनाव जीती थीं। लेकिन उनकी जीत तक का सफर बेहद कठिन था। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले चुनाव में मेनका गांधी इस सीट पर महज 14 हजार वोटों से जीत थीं।
निषाद समाज में थी नाराजगी
चुनाव रणनीतिकारों के अनुसार पिछले चुनाव में उनकी जीत में सीट पर आने वाले निषाद, कुर्मी, यादव और दलित मतदाता निर्णायक थे। लेकिन इस बार निषाद मतदाता उनसे दूर हो गए। इसका एक कारण यह भी रहा कि सीट पर सपा ने निषाद समाज से अपना प्रत्याशी चुना था।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
14 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
10 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
10 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
13 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
13 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
23 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines