यूपी में गन्ना किसानों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। 30 रुपये प्रति क्विंटल की के हिसाब से रेट बढ़ाए गए हैं। यह गन्ना के दामों में बंपर बढ़ोतरी मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के अनुसार नई बढ़ोतरी के बाद अगौती गन्ने का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य गन्ने का दाम 390 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। जानकारों ने बताया कि इस बढ़ोतरी से किसानों को करीब 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इससे लाखों किसानों की आय में वृद्धि होगी।
योगी सरकार का निर्णय ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य निर्धारण किया गया। गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों को 3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान होगा। जानकारी के अनुसार, साढ़े 8 सालों में गन्ना किसानों को 2,90,225 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। साल 2017 से अब तक साढ़े 8 वर्ष में अकेले 2,90,225 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि किसानों के परिश्रम का सम्मान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें: छठ पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- कोई ड्रेनेज या सीवर गोमती में नहीं गिरेगा
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 122 चीनी मिलें संचालित हैं, जिससे उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में जहां 21 मिलें औने-पौने दामों पर बेची गई थीं, वहीं सरकार के पारदर्शी प्रबंधन और निवेशोन्मुख नीतियों से इस उद्योग में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। पिछले 8 वर्षों में 4 नई चीनी मिलें स्थापित की गईं, 6 बंद मिलें पुनः शुरू की गईं और 42 मिलों की उत्पादन क्षमता में विस्तार हुआ। इससे प्रदेश में 8 नई बड़ी मिलों के बराबर उत्पादन क्षमता में वृद्धि दर्ज हुई है। साथ ही, 2 मिलों में सीबीजी संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिससे गन्ना क्षेत्र में वैकल्पिक ऊर्जा उत्पादन को भी बल मिला है।
RJD ने किया स्वागत
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने योगी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। पार्टी के महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल गन्ना किसानों की मूल्य बढ़ोतरी पर सरकार का स्वागत करती है लोक दल ने पहले भी गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग की थी जिसे सरकार ने मान लिया है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान, लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद का बदला नाम
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
4 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
20 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
22 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines