Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार सक्रिय है। मंगलवार को प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अर्बन सर्विसेज विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एसीईओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के गोलचक्करों, मुख्य मार्गोें को रेहड़ी-पटरी व अन्य अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण न केवल यातायात को बाधित करता है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का भी कारण बनता है।
लगातार चलाया जाएगा अभियान
एसीईओ ने निर्देश दिए कि अर्बन सर्विसेज विभाग द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए और जहां आवश्यक हो वहां स्थायी निगरानी व्यवस्था बनाई जाए ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। यह टीम लगातार शहर में भ्रमण करेंगी और देखेंगी कि कही मुख्य मार्ग पर रेहड़ी-पटरी तो नहीं लग रही है।
क्या बोले ओएसडी?
बैठक में उपस्थित ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा पहले से ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। विशेष रूप से सड़कों के किनारे रेहड़ी-पटरी लगाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कई स्थानों पर जब्ती की कार्रवाई भी की गई है। इसको आने वाले समय में और सख्त बनाया जाएगा।
कहां-कहां है समस्या
ग्रेटर नोएडा की मुख्य मार्केट जगत फार्म, ऐच्छर, तुगलपुर, रामपुर समेत कई अन्य जगह पर रेहड़ी पटरी का सड़क पर कब्जा रहता है। इस वजह से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। कई बार अभियान चलाया जाता है। अभियान खत्म होते ही फिर से सड़कों पर रेहड़ी पटरी वालों का कब्जा हो जाता है।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
7 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
7 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
9 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
9 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
11 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
13 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines