Police conducted post mortem of 6 chickens in Kushinagar: आपने कई अजीबो-गरीब मामलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक बहुत ही अजीब सा केस सामने आया है। यहां पर पुलिस ने छह मुर्गों का पोस्टमार्टम करा डाला। दरअसल, एक महिला ने अपने पड़ोस की महिला पर मुर्गों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था, इसकी जांच के लिए पुलिस ने मुर्गों का पोस्टमार्टम करवाया है। साथ ही इस मामले में एक आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इसलिए कराया पुलिस ने मुर्गों का पोस्टमार्टम
कुशीनगर के कप्तानगंज और पडरौना में मंलवार छह मुर्गों का पोस्टमार्टम कराए जाने मामला सामने आया। इसके बाद पूरे इलाके में इस अजीबो-गरीब मामले को लेकर चर्चा रही। पुलिस को मुर्गों का पोस्टमार्टम तब कराना पड़ा, जब कप्तानगंज थाने के मथौली बाजार में एक महिला ने अपनी पड़ोसी महिला पर मुर्गों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया।
महिला ने पुलिस में दी तहरीर
मथौली बाजार के वार्ड नंबर 13 में रहने वाली इंद्रावती जायसवाल ने बीती शाम थाने में तहरीर दी थी कि उनकी पड़ोसी सकीना खातून ने उसके दो मुर्गों को जहर देकर मार डाला है। साथ ही अन्य शख्स सुन्नर शर्मा के चार मुर्गों को भी इसी तरह मारा। जब महिला ने थाने में इसकी शिकायत की तो पड़ोसी महिला ने झगड़ना करना शुरू कर दिया।
पहली बार सामने आया ऐसा मामला
इस मामले में कप्तानगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, इसके लिए मुर्गों का पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रवींद्र प्रसाद ने कहा कि मुर्गों का जिले में ऐसा पहला मामला सामने आया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines