---विज्ञापन---

अखिलेश की आजमगढ़ रैली में भगदड़, बेकाबू समर्थकों ने ईंट-पत्थर फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

UP Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव की आजमगढ़ रैली में एक बार समर्थक बेकाबू हो गए। समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दीं और पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके। हालांकि अखिलेश मंच से मोर्चा संभाला और कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की।

---विज्ञापन---

Stampede in Akhilesh Aadav Azamgarh Rally: यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के प्रचार के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव रोजाना 3-4 रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज आजमगढ़ में रैली को संबोधित करने पहुंचे लेकिन अति उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर बैरिकेडिंग तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं। इससे पहले प्रयागराज और संतकबीर नगर की रैली में भी सपा कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। जिसकी वजह से रैली कैंसिल करनी पड़ी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज आजमगढ़ के लालगंज विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान सपा कार्यकर्ता उग्र हो गए और वे मंच की ओर बढ़ने लगे। ऐसे में वहां तैनात पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भांजी। इसके बाद कार्यकर्ता एक-दूसरे पर चढ़कर भागने लगे। इस दौरान लाउडस्पीकर का स्टैंड भी गिर गया। इसके बाद भी समर्थक काबू में नहीं आए और उन्होंने कुर्सियां तोड़ दीं। इतना ही सपा समर्थकों ने जूते और ईंट-पत्थर भी फेंके। इसके बाद अखिलेश ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर शांत रहने की अपील की।

---विज्ञापन---

अखिलेश ने संभाला मोर्चा

अखिलेश ने रैली में आए कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप लोग समाजवादी कार्यकर्ता हैं। आप लोग इस जोश को 25 मई तक संभाल कर रखिए। अनुशासन को भंग मत कीजिए। इसके बाद समर्थक शांत हो गए। बता दें कि सपा ने आजमगढ़ से दरोगा प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है।

---विज्ञापन---

प्रयागराज-संतकबीर नगर में बेकाबू हो गए थे सपा समर्थक

इससे पहले अखिलेश की प्रयागराज में राहुल गांधी के साथ रैली थी। इस रैली में भी सपा समर्थक बेकाबू हो गए थे। हाालांकि वहां पुलिस ने लाठीचार्ज का प्रयोग नहीं किया था। इस कारण समर्थक मंच पर चढ़ गए थे। इसके बाद नाराज अखिलेश और राहुल ने बिना रैली को संबोधित किए लौट गए थे। प्रयागराज के अलावा संतकबीरनगर में भी सपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी थी। इसके बाद रैली में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

ये भी पढ़ेंः भाजपा प्रत्याशी के छलके आंसू, बयां किया दर्द, जानें सांसद ने क्या लगाए आरोप?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः भाजपा का वो सांसद, जिससे न चुनाव प्रचार किया, न वोट डाला, अब पार्टी ने भेजा नोटिस

First published on: May 21, 2024 03:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola