Israel Product Boycott Poster In Muzaffarnagar: इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग का असर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिखने लगा है। यहां की एक मुस्लिम बाहुल्य कॉलोनी में इजराइल प्रोडक्ट बायकॉट के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। जिसको लेकर हड़कंप मच गया। बता दें कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर को उतरवाया, साथ ही इस तरह की हरकत करने वालों को हिदायत भी दी। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब कोई समुदाय हमास के समर्थन में आया है। इससे पहले केरल में एक राजनीतिक संगठन ने पोस्टर रैली निकालते हुए इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें- तलाक, तलाक, तलाक… फोन पर दे दिया Divorce, विवाद की जड़ मायका और पैसा
पुलिस ने हटवाए पोस्टर
दरअसल, यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार का है। यहां पर कुछ दुकानों पर इजराइल प्रोडक्ट बायकॉट के पोस्टर चस्पा किए गए। जिसके बाद पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। इस दौरान शहर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि पोस्टर चस्पा करने वाले का अभी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने पोस्टर को हटवाकर मौके पर मौजूद लोगों को हिदायत दी है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
बता दें कि मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, खालापार निवासी नौशाद और दिलशाद पहलवान का कहना है कि जिसने भी यह हरकत की है, वह निंदा के लायक है। उनका कहना है कि यह माहौल खराब करने की कोशिश है, इस तरह के असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines